Welcome to Eagle लोनी में मुस्लिमों ने मनाई इको फ्रेंडली ईद, दिया अनोखा संदेश Bharat   Click to listen highlighted text! Welcome to Eagle लोनी में मुस्लिमों ने मनाई इको फ्रेंडली ईद, दिया अनोखा संदेश Bharat
क्राइमयूपी

ओमकार हत्याकांड का 50 हजार इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

50 हजार इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाजियाबाद। थाना लोनी पुलिस ने ओमकार अपहरण एवं हत्याकांड में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि 30 मई को ग्राम गनौली निवासी ओमकार सिंह के अपहरण एवं हत्या मामले में वांछित इनामी आरोपी निठौरा रोड की ओर आने वाला है। सूचना पर थाना लोनी पुलिस ने निठौरा अंडरपास के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान बाइक पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा।

पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी की बाइक फिसल गई। इसके बाद उसने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी गौरव पुत्र विजेंद्र निवासी ग्राम गनौली, थाना लोनी घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ओमकार पुत्र राममेहर निवासी ग्राम गनौली का अपहरण किया था तथा हत्या के बाद शव को मेरठ रोड स्थित गंगानगर क्षेत्र में फेंक दिया था। इस संबंध में थाना लोनी में मुकदमा संख्या 152/26 धारा 109(1), 140(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक जिक्सर बाइक, एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

लोनी पुलिस की इस कार्रवाई को ओमकार हत्याकांड के खुलासे की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!