यूपी

गाजियाबाद के लोनी में न्यूटेक आई हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, मरीज ने की कार्रवाई की मांग

लोनी में न्यूटेक आई हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित न्यूटेक आई हॉस्पिटल इंद्रापुरी लोनी एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। राम सिंह नामक एक युवक ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी आंखों के ऑपरेशन में घोर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उसे आज भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है।

पीड़ित राम सिंह का आरोप है कि अस्पताल द्वारा पहले 15 हजार रुपये का लेंस लगाने की बात कही गई, लेकिन बाद में 20 हजार रुपये तक वसूले गए। इसके बावजूद ऑपरेशन के बाद उसकी आंखों की रोशनी में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ और उसे देखने में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राम सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि अस्पताल की लापरवाही सिद्ध होती है तो अस्पताल को सील किया जाए, अन्यथा उनके आंखों का समुचित और निःशुल्क उपचार कराया जाए ताकि उनकी दृष्टि वापस सामान्य हो सके।

फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वहीं अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!