लोनी बॉर्डर पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी पर कसा शिकंजा
ऑपरेशन प्रहार के तहत लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 वर्षीय आरोपी रणवीर गिरफ्तार, कब्जे से 1062 ग्राम अवैध गांजा बरामद, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जारी

रिपोर्ट : सचिन कश्यप
गाजियाबाद। अपराध एवं अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान रणवीर पुत्र बंशीलाल, निवासी राहुल गार्डन, बेहटा हाजीपुर, थाना लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद, उम्र करीब 55 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1062 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली से चोरी-छिपे गांजा खरीदकर लाता था और अधिक मुनाफा कमाने के लिए राह चलते लोगों को अधिक कीमत पर बेचता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लोनी बॉर्डर पर आबकारी अधिनियम की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई करने वाली टीम: थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम



