Welcome to Eagle लोनी में मुस्लिमों ने मनाई इको फ्रेंडली ईद, दिया अनोखा संदेश Bharat   Click to listen highlighted text! Welcome to Eagle लोनी में मुस्लिमों ने मनाई इको फ्रेंडली ईद, दिया अनोखा संदेश Bharat
क्राइमदिल्ली NCR

लोनी इन्द्रापुरी में एसीपी कार्यालय के सामने नाले से मिला शव

लोनी में एसीपी कार्यालय के सामने नाले से मिला शव, देर रात खुलने वाली दुकानों और अतिक्रमण पर फिर उठे सवाल

लोनी के इंद्रापूरी में एसीपी कार्यालय के सामने नाले से मिला शव, देर रात खुलने वाली दुकानों और अतिक्रमण पर फिर उठे सवाल

लोनी गाजियाबाद

लोनी के इंद्रापुरी क्षेत्र में शुक्रवार को हुई तेज बारिश के दौरान एसीपी अंकुर विहार कार्यालय के सामने स्थित नाले से एक शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बारिश के तेज बहाव के बीच स्थानीय लोगों की नजर नाले में बहते शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ACP अमरदीप मौर्य अंकुर विहार 

एसीपी अंकुर विहार द्वारा बताया गया कि  उक्त शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और शव पर कोई चोट के निशान भी नहीं मिले है जिसके कारण अभी बता पाना मुश्किल है कि युवक की मौत किस कारण हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पएगा मौत का कारण

हालांकि इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एसीपी कार्यालय के पीछे स्थित कुछ दुकानें देर रात तक खुली रहती हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग शराब का सेवन करते हैं। इन दुकानों के बाहर नालों पर अवैध रूप से पटिया डालकर मार्बल बिछा दिया गया है, जिससे नालों की नियमित सफाई नहीं हो पाती और उनकी वास्तविक स्थिति दिखाई भी नहीं देती।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति नशे की हालत में नाले में गिर जाए तो ऊपर किए गए अतिक्रमण के कारण उसका पता लगाना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों का दावा है कि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इसी क्षेत्र से नाले में शव मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

क्षेत्रवासियों का यह भी आरोप है कि यहां कुछ दुकानें रात 2 बजे तक संचालित होती हैं, जहां शराब पीने वालों को चखना, पानी, सोडा, नमकीन, सिगरेट और अन्य सामान आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसके चलते क्षेत्र में चोरी, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं की शिकायतें भी लगातार सामने आती रही हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस समय-समय पर गश्त कर दुकानों को बंद कराती है, लेकिन पुलिस के जाते ही कुछ दुकानदार दोबारा दुकानें खोल लेते हैं। इस स्थिति ने कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्रवाई की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि आखिर नाले में मिला यह शव किसका है, उसकी मौत कैसे हुई और क्या इस घटना का देर रात तक चलने वाली गतिविधियों तथा अवैध अतिक्रमण से कोई संबंध है? क्षेत्र के लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच, अवैध अतिक्रमण हटाने और देर रात तक संचालित होने वाली दुकानों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!