Welcome to Eagle लोनी में मुस्लिमों ने मनाई इको फ्रेंडली ईद, दिया अनोखा संदेश Bharat   Click to listen highlighted text! Welcome to Eagle लोनी में मुस्लिमों ने मनाई इको फ्रेंडली ईद, दिया अनोखा संदेश Bharat
टॉप न्यूज़दिल्ली NCR

लोनी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बोले- 2027 में फिर खिलेगा कमल, काशी-मथुरा में भी बनेगा मंदिर

देवी अहिल्याबाई होलकर के 301वें जन्मोत्सव समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए

लोनी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बोले- 2027 में फिर खिलेगा कमल, काशी-मथुरा में भी बनेगा मंदिर

 

गाजियाबाद:
गाजियाबाद के लोनी स्थित राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में देवी अहिल्याबाई होलकर के 301वें जन्मोत्सव समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “2027 में उत्तर प्रदेश में फिर कमल खिलने वाला है। जैसे अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है, वैसे ही काशी और मथुरा में भी मंदिर बनेगा।”

इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला। राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया ने राम भक्तों पर गोली चलाने का पाप किया था। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव इस मुद्दे पर कुछ न बोलें तो बेहतर होगा।

डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव आज तक राम मंदिर के दर्शन करने नहीं गए और उनके बयान राम मंदिर व राम भक्तों को बदनाम करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि “राम जन्मभूमि आंदोलन में उनका कोई योगदान नहीं रहा है, इसलिए उन्हें श्रीराम मंदिर पर इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। मैं उनके बयान की कड़ी आलोचना करता हूं।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोग मौजूद रहे

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!