Welcome to Eagle लोनी में मुस्लिमों ने मनाई इको फ्रेंडली ईद, दिया अनोखा संदेश Bharat   Click to listen highlighted text! Welcome to Eagle लोनी में मुस्लिमों ने मनाई इको फ्रेंडली ईद, दिया अनोखा संदेश Bharat
दिल्ली NCR

लोनी बॉर्डर पुलिस ने गौकशी के वांछित आरोपी को दबोचा, कार्रवाई तेज

गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने गौकशी मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी इमरान उर्फ तोतला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जांच तेज कर दी।

रिपोर्ट सचिन कश्यप

गाजियाबाद। थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने गौकशी के बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को इंद्रापुरी क्षेत्र स्थित गुल्फाम के घर में गौकशी की घटना सामने आई थी। मामले में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम, 1955 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।
पुलिस टीम ने पहले ही एक आरोपी जुम्मा को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था, जिसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए थे। इसके बाद एक अन्य आरोपी छोटी पत्नी वकील मलिक को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इसी क्रम में 7 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इमरान उर्फ तोतला पुत्र इस्लामुद्दीन, निवासी बेहटा हाजीपुर, मौलाना आजाद कॉलोनी, थाना लोनी बॉर्डर, उम्र लगभग 47 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने गौकशी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज है तथा उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ईगल न्यूज भारत की अपील है कि क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!