भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. प्रमेन्द्र जांगड़ा के पूज्य पिताश्री के निधन पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उनके आवास पहुंचे, श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने डॉ. प्रमेन्द्र जांगड़ा परिवार को सांत्वना दी

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने डॉ. प्रमेन्द्र जांगड़ा परिवार को सांत्वना दी
भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. प्रमेन्द्र जांगड़ा के पूज्य पिताश्री के निधन पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उनके आवास पहुंचे, श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
खबर लोनी (गाजियाबाद)
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. प्रमेन्द्र जांगड़ा के पूज्य पिताश्री के निधन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को उनके आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माता-पिता का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि दुःख की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी का पूरा परिवार डॉ. प्रमेन्द्र जांगड़ा और उनके परिजनों के साथ खड़ा है।

गाजियाबाद लोकसभा सांसद अतुल गर्ग जी
व प्रदेश मंत्री डॉक्टर परमिंदर जांगड़ा जी
दौरान उपमुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा दिवंगत के सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, सामाजिक मूल्यों और परिवार के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी भी पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्रद्धांजलि सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
रिपोर्ट: सचिन कुमार कश्यप




