दिल्ली कूच रोककर भाकियू अनाज अध्यक्ष सचिन शर्मा हिरासत में गिरफ्तार
दिल्ली कूच के दौरान गाजीपुर बॉर्डर पर भाकियू (अनाज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा कार्यकर्ताओं सहित हिरासत में, बोले— किसानों, युवाओं और जनहित की लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रहेगी।

गाज़ियाबाद/दिल्ली।
दिल्ली में किसान संगठनों के प्रस्तावित एकत्रीकरण में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन (अनाज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा को मंगलवार को गाजीपुर दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं सहित हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया।

भाकियू (अनाज) ने इस कार्रवाई को किसानों की आवाज़ दबाने का प्रयास बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। संगठन ने कहा कि किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने से उन्हें रोका नहीं जा सकता।
हिरासत में लिए जाने के बाद पं. सचिन शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों और युवाओं की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन उनका संगठन किसी भी दबाव में झुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकार, युवाओं के भविष्य और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा तथा गिरफ्तारी से आंदोलन और अधिक मजबूत होगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन व्यापार का विरोधी नहीं है, लेकिन किसानों के हितों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। अमेरिका से सस्ता अनाज, डेयरी एवं कृषि उत्पाद भारत आने की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इससे भारतीय किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने में कठिनाई होगी। उनका कहना था कि अमेरिकी किसानों को भारी सरकारी सब्सिडी मिलती है, जबकि भारतीय किसान सीमित संसाधनों में खेती करते हैं। ऐसे में दोनों के बीच समान प्रतिस्पर्धा संभव नहीं है।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भाकियू (अनाज) किसानों के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेगा और सरकार से किसानों तथा युवाओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग करता रहेगा।

पंडित सचिन शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान यूनियन अनाज
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत पवार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजब भाटी, युवा पश्चिम अध्यक्ष सनी सेन, राष्ट्रीय महासचिव पिंटू भेड़ापुर, जिला अध्यक्ष कुलदीप नगर, भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा से पुनीत कसाना, कालीचरण नगर, एडवोकेट कपिल चंदेल, गौरव यादव, पंकज राजपूत, प्रशांत राणा, अमनदीप, हर्ष, राहुल बेदी, सुरेश कुमार, पंकज सिंह, बॉबी सेन, दीपांशु, करण सिंह, मोहित गुर्जर, सुनील बैसला, अजय भाटी सहित सैकड़ों किसान एवं कार्यकर्ता।



