टॉप न्यूज़दिल्ली NCR

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित ट्रॉनिका सिटी के सेक्टर C-8 में प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

यूपीसीडा की जमीन पर बनी एक अवैध मजार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

गाजियाबाद

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित ट्रॉनिका सिटी के सेक्टर C-8 में प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपीसीडा की जमीन पर बनी एक अवैध मजार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए करीब 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

मजार

प्रशासन के मुताबिक, संबंधित पक्ष को पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय के भीतर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई गई। पूरे अभियान के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

गाजियाबाद ग्रामीण डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी 

इस मामले में लोनी के एसडीएम दीपक सिंघलवाल ने बताया कि नोटिस की प्रक्रिया पूरी करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है। वहीं डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था और अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

रिपोर्ट: सचिन कुमार कश्यप

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!