ओमकार हत्याकांड का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार आज
50 हजार का इनामी आरोपी गौरव नागर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,

ओमकार हत्याकांड का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार आज
लोनी पुलिस की बड़ी सफलता, ओमकार अपहरण-हत्या कांड का 50 हजार का इनामी आरोपी गौरव नागर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में लगी गोली

ब्रेकिंग न्यूज | गाजियाबाद
गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। चर्चित ओमकार अपहरण एवं हत्या कांड में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी गौरव नागर को लोनी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी बंथला से चिरोड़ी की ओर आ रहा था, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नहर के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।
पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर आरोपी स्विफ्ट कार लेकर भागने लगा। पीछा करने के दौरान उसकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पूछताछ में आरोपी गौरव नागर पुत्र गजराज निवासी बादलपुर, गौतमबुद्ध नगर ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम गनौली निवासी ओमकार सिंह के अपहरण और हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद शव को मेरठ रोड स्थित गंगानगर क्षेत्र में फेंक दिया गया था। इस संबंध में थाना लोनी में पहले से मुकदमा दर्ज है।

मौके से एक स्विफ्ट कार, 32 बोर की पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनसीआर क्षेत्र में करीब आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई जारी है/
— सचिन कश्यप, सामाजिक पत्रकार



