टॉप न्यूज़दिल्ली NCR
Trending

लोनी में मुस्लिमों ने मनाई इको फ्रेंडली ईद, दिया अनोखा संदेश

लोनी में मुस्लिमों ने मनाई इको फ्रेंडली ईद,

लोनी में विधायक नंदकिशोर गुर्जर की अपील पर मुस्लिम समाज ने इको फ्रेंडली ईद मनाकर बकरे के आकार का केक काटा और आपसी भाईचारे, सौहार्द व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में इस बार ईद-उल-अजहा को लेकर एक अनोखी और सकारात्मक पहल देखने को मिली। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की अपील पर मुस्लिम समाज के लोगों ने इको फ्रेंडली ईद मनाते हुए बकरे के आकार का केक काटकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और सामाजिक सौहार्द, भाईचारे व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

लोनी निवासी खालिद, चांद, अरबाज, कमरुद्दीन अंसारी, हाजी लियाकत, हाजी बाबू समेत अन्य लोगों ने कहा कि समय के साथ बदलाव और समाजहित में सुधार आवश्यक है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर की अपील स्वागतयोग्य है और इसी सोच के साथ उन्होंने इस बार इको फ्रेंडली तरीके से ईद मनाई।

वहीं विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मुस्लिम समाज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लोनी के मुस्लिमों ने ऐतिहासिक कार्य किया है। यह केवल लोनी ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए भाईचारे, सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण का अनुकरणीय संदेश है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!